नारी शक्ति व त्याग का स्वरूप, इसके बिना सृष्टि की कल्पना नहीं : सांसद राजेंद्र अग्रवाल

नारी शक्ति व त्याग का स्वरूप, इसके बिना सृष्टि की कल्पना नहीं : सांसद राजेंद्र अग्रवाल

Share This Post

मेरठ। बागपत बाईपास क्रॉसिंग स्थित एमआईईटी में पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा “नारायणी अवार्ड 2024” का आयोजन किया गया। मार्च माह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 महिलाओं अवार्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयुष पियूष गोयल, एमआईईटी के वाईस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल,विपुल सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास या समाज सेवा का क्षेत्र हो। यहाँ पर महिलाओं के शौर्य, समर्पण, और उत्कृष्टता को समर्पित करने के लिए हैं। हम उनके कार्यों को सराहना करते हैं जो समाज में सुधार और प्रगति लाने के लिए समर्थ हैं।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। भारतीय संस्कृति में नर नारी को समानता दी गई है, जिसमें विशेष रूप से नारी का स्थान पूजनीय है। हमें हर प्रकार की स्थिति में, हर क्षेत्र में तथा हर स्थान पर नारी का सम्मान करना चाहिए। वेदों में स्त्रियों की शिक्षा- दीक्षा, शील, गुण, कर्तव्य, अधिकार और सामाजिक भूमिका का जो सुन्दर वर्णन पाया जाता है, वैसा संसार के अन्य किसी धर्मग्रंथ में नहीं है। धर्म ग्रंथों में नारी को शक्ति, समर्पण और त्याग का स्वरूप माना है। इसके बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। सनातन धर्म में नारी को सबसे ऊंचा स्थान दिया है।

एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर शिक्षा की बात करें तो आप किसी भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं, लड़कियां हमेशा टॉप करती हैं और लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज भी ज्यादा होता है।

एक पुरुष को अपने पूरे जीवन चक्र के हर पड़ाव पर एक महिला की जरूरत होती है। नारी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक दिन महिलाएं सम्मान के काबिल है। सनातन धर्म में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।नारायणी अवार्ड महिला सम्मान समारोह के सफल आयोजन में एमआईईटी वूमेन सेल का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर एमआईईटी वीमेन सेल से डॉ गरिमा गर्ग,अजय चौधरी,विशि,हनी तोमर,अखिल गौतम,हर्ष गोयल आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »