बुलंदशहर ।जनपद पुलिस ने आमने सामने की मुठभेड़ के बाद बाद फरार चल रहे सतीश को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी।इसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
थाना खानपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री रामवीर सिंह ने बताया कि एक मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर ईशनपुर गाँव के पास से आते हुए आरोपी सतीश को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद आमने सामने हुई फायरिंग में सतीश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सतीश चौधरी पुत्र बिरम सिंह निवासी ग्राम शेखपुर गढ़वा थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। जिसको गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश हैं जिसके द्वारा थाना खानपुर के अंतर्गत 6 दिसंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी।नाबालिग के शव को ईंख के खेत में छिपा दिया था। जिसके सम्बंध मे थाना खानपुर मुकदमा दर्ज किया हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा।