पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल

पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल

Share This Post

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में बुधवार सुबह सात बजे गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद घरवालों ने किसी भी शिकायत से मना कर दिया है।

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव महल निवासी मारूफ (29) पुत्र स्वर्गीय मजहर रिजवी एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में करीब 12 वर्ष से नौकरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा। करीब 7 बजे वह गत्तों के बंडलों को लोडर से हटवा रहा था। उसी दौरान गत्तों की ढांग मारूफ के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे ही दब गया। ढांग की चपेट में अजय पुत्र चमन निवासी कसेरुबक्सर भी आ गया।

आसपास के लोगों ने मारूफ को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। करीब 8:30 बजे अस्पताल द्वारा दोनों को एंबुलेंस से गंगानगर एन ब्लॉक स्थित अमृत हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय का उपचार किया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई विजय शुक्ला व अन्य चार पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
परिवार में मारूफ की मां निशार, एक भाई मोहत्शीम और तीन बहनें शबा, निदा और अजमी हैं। दो की शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले मारूफ का निकाह सोफिया से हुआ था। दोनों की आठ माह की बेटी मरियम है। घटना की जानकारी पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए।

Leave a Reply

More To Explore

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »

पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी

Read More »

पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक ओर आरोपी मोनू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी की गई है। मेरठ STF ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

Read More »

ई रिक्शा चालक 5 लाख का कपड़ा लेकर हुआ फरार

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र कपड़ा व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक ई-रिक्शा चालक करीब 5 लाख रुपए का कपड़ा लेकर फरार हो गया। कपड़ा मीशो कंपनी में डिलीवरी के लिए जा रहा था। कपड़े के मालिक ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

Read More »

पीड़ित महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप,ससुराल से पैसे लेकर कार्यवाही ना करने का आरोप

मेरठ में एक विवाहिता ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज पर ससुराल पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। विवाहित मंगलवार को रोती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने अधिकारियों को चौकी पर हंगामे का एक वीडियो दिखाकर बताया कि चौकी इंचार्ज आरोपी पति को चौकी में बैठाकर साठगांठ कर रहा

Read More »

यूपी के मुख्यमंत्री की बोली ठोक दूंगा,मिट्टी में मिला दूंगा शोभा नही देती है : राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी

मेरठ पहुचे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा,इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते

Read More »