DiG की आत्महत्या से पुलिस विभाग में मचा हुआ है हड़कंप।

DiG की आत्महत्या से पुलिस विभाग में मचा हुआ है हड़कंप।

Share This Post

तमिलनाडु पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यहां कोयंबटूर रेंज के DIG ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। डीआईजी का नाम विजय कुमार था। बताया जा रहा है कि, डीआईजी विजय कुमार ने सर्विस रिवॉल्‍वर से खुद को गोली मार ली। विजय कुमार अपने आवास पर ही मौजूद थे।

जानकारी मिल रही है कि, आत्महत्या से पहले विजय कुमार ने अपने गनमैन से कहा था कि वह उन्हें रिवॉल्‍वर सौंप दे। जब गनमैन ने रिवॉल्‍वर सौंपी तो इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद जब पास जाकर देखा गया तो डीआईजी विजय कुमार खून से लथपथ पड़े हुए थे और रिवॉल्‍वर उनके पास ही पड़ी थी। आनन-फानन में विजय कुमार को अस्‍पताल ले जाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, पुलिस ने डीआईजी विजय कुमार का शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। बतादें कि, घटना की सूचना मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस के आलाधिकारी सन्न हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस आलाधिकारियों की निगरानी में ही घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डीआईजी विजय कुमार के इस कदम से उनका परिवार भी हैरान है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आईपीएस विजय कुमार ने आत्महत्या क्यों की? पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।

2009 बैच के आईपीएस अफसर थे विजय कुमार

बताया जाता है कि, विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह कांचीपुर, कुड्डालोर, नागपट्टिम और तिरुवरूर जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक काम कर चुके थे। विजय कुमार इसी साल कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के रूप में नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह चेन्नई में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे।

लोग बोले- हम असली जीवन से दूर हो गए हैं

डीआईजी विजय कुमार की घटना सुन लोगों का कहना है कि,डीआइजी की इस तरह आत्महत्या के बाद लगता है कि  ज़िंदगी का कुछ भरोसा नही. आप IAS हो या IPS अगर आपको सुकून नहीं तो कहीं कुछ भी होने का फ़ायदा नही। दौलत-शोहरत, पद-प्रतिष्ठा और उन्नति में हम कहीं न कहीं खुद को छोड़ दे रहे हैं। जिसका हाल कुछ ऐसा हो रहा है।

Leave a Reply

More To Explore

मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारियों की भर्ती समेत कई मांगें की

मेरठ। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को तुरंत निस्तारण किया जाए। संघ के ​अध्यक्ष ​विनेश मनोठिया और महामंत्री कृष्ण गोपाल वेद

Read More »

पति के सामने डंपर की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची व मॉ की दर्दनाक मौत 

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब डंपर की चपेट में आने से एक महिला व उसकी तीन साल की बेेटी की मौत हो गया। पति हादसे में बाल-बाल बचा । पुलिस ने डंपर के चालक को हिरासत में ले लिया

Read More »

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा का विवादित बयान

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि अगर बीजेपी सरकार में आई तो झारखंड में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिनका नाम NRC में नहीं होगा, उन्हें ‘बांग्लादेश तक धक्का मार-मारकर’ भेजा जाएगा. आप

Read More »

भाजपा के पूर्व विधायक फायर ब्रांड संगीत सोम का आडियो हुआ वायरल 

पूर्व विधायक बोले मिस्टर एआर मुझे तीसरी आंख न खोलनी पड़े समझ लो ,ऑफिस से उठाकर लाऊंगा, दिमाग ठीक कर दूंगा मेरठ। गन्ना समिति के चुनावों में किसानों के नामांकन पत्र रद्द होने के मामले में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से पूर्व विधायक रहे संगीत सोम का

Read More »

एक्स बॉयफ्रेंड ने युवती का न्यूड वीडियो किया वायरल ,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ। थाना किठौर  क्षेत्र में एक युवती का उसके एक्स ब्वॉयफ्रैंड ने न्यूड वीडियो वायरल कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद युवती परेशान पीड़िता उसके परिजनों ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों अनिकेत व एक अन्य पर

Read More »

किसानों के समर्थन में परतापुर थाने में पहुंचे राकेश टिकैत 

राकेश टिकैत ने कहा भाजपा सरकार साजिशो वाली सरकार है ,विधानसभा चुनाव में 145 सीटें फर्जी तरीके जीती है। यहां भी ये वही करना चाहती है। लेकिन किसान इन चालबाजियों को समझता है। और गलत काम किसान के बर्दाश्त से बाहर है। मेरठ। गन्ना समिति डेलिगेट्स के चुनाव में किसानों के 102

Read More »

निजी अस्पताल और स्कूल चला रहे हैं भाजपाई, जहां आप की सरकार वहां फ्री इलाज, फ्री शिक्षा- संजय सिंह 

मेरठ। आम आदमी पार्टी के तीन दिवसीय प्रदर्शन का शनिवार को तीसरा दिन था। धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने अनशन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी

Read More »

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन का हुआ सम्मान

मेरठ। 13वां विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन का शनिवार को ऋषभ अकेडमी स्कूल की ओर से सम्मान किया गया। आईटीआई में चल रहे 13वें विवे पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइल में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने जीसीए की टीम को हराकर फाइनल अपने

Read More »

मेरठ सर्राफा बाजार में दिल्ली पुलिस की छापेमारी

मेरठ के शहर सर्राफा में आज दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस का आरोप है कि सर्राफा व्यापारी चोरी का सोना खरीद बेच करता है। दिल्ली पुलिस की दबिश के चलते सर्राफा बाजार व्यापारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने थाने

Read More »