जमीनी विवाद के चलते  पुलिस कर्मी  के 6 साल के मासूम की  हत्या 

जमीनी विवाद के चलते  पुलिस कर्मी  के 6 साल के मासूम की  हत्या 

Share This Post

मेरठ । थाना इंचौली क्षेत्र के धनपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे छह साल के मासूम बच्चे का जमीनी विवाद के चलते पहले अपहरण किया गया। फिर पचास लाख की फिरौती लिखी चिट्ठी भेजी । दोपहर बाद मासूम का शव गांव के गन्ने के खेत में मिला। मृतक मासूम पुलिसकर्मी का बेटा है। जो वर्तमान में सहारनपुर में तैनात है।  मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने  शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पडोसी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। मासूम की हत्या से गांव में  दहशत का माहौल बना हुआ है। 

गोपाल यादव यूपी पुलिस में वर्तमान में सहारनपुर में  तैनात है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। रविवार को उसका छह साल का पुनीत उर्फ कान्हा घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह लापता हो गया। परिजन यही सोचते रहे आसपास खेल रहा होगा। तभी गोपाल के घर के गेट पर एक चिट्ठी मिली । जिसे खाोला ताक उनके होश उड़ गये। चिट्ठी में लिखा था  उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। पत्र में पचास लाख की फिरौती की मांग की गयी। उन्होंने पुनीत का गांव में तलाश आरंभ की । लेकिन उसका कही पता नहीं चला। 

गोपाल के परिजनों को पास की महिलाओं पर अपहरण होने का शक हुआ। जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सजवाण , एसपी देहात कमलेश बहादुर ,  सीओ नवीना शुक्ला समेत कई थानों की फोर्स घनपुर गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचले ही  महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था पडोस में रहने वाली महिलाओं ने पुनीत का अपहरण किया है। जिस पर पुलिस ने पडोस की तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। तीनों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो पुनीत की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। जिस पर पुलिस तीनों को घटना स्थल पर ले गये। वहों  का दृश्य देखकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गये। 


गन्ने के खेत में पुनीत का शव मिला। बच्चे को निर्मम तरीके से मारा गया। शव के हाथ-पैर और गले में रस्सी बंधी थी। मुंह में गन्ना ठूंसकर तोड़ दिया गया था। आगे के 2 दांत टूटे हैं। नाक से झाग निकल रहा था। शव के पास ही बच्चे की चप्पल पड़ी थी।
आरोपी महिलाओं की निशानदेही पर शव गन्ने के खेत से बरामद किया। महिलाओं के घर से एक लेटर मिला है। जिसमें 50 लाख की फिरौती की बात लिखी है। पुलिस की जांच पड़ताल में इस बात की जानकारी मिली है। जमीनी विवाद के कारण छह साल के मासूम  को मौत के घाट उतारा गया। 

 पुलिस इस बात की जांच पड़ताल करने में जुटी है। छह साल के मासूम की हत्या किसने की है। हत्या करने वाला गांव का ही है। या उसे हायर किया किया है।  इस हैरान कर देने वाली घटना  के बाद पूरे गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कडी सुरक्षा के बीच शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एतियातन तौर पर गोव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। वही पीएम हाऊस पर भी  पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वही मासूम की हत्या के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हात है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

 एसएसपी  रोहित सजवाण ने बताया मामला जमीनी विवाद कालग रहा है। जिसके चलते छह साल के मासूम की हत्या की गयी है। पुलिस शक के आधार पर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

More To Explore

पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी

Read More »

पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक ओर आरोपी मोनू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी की गई है। मेरठ STF ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

Read More »

ई रिक्शा चालक 5 लाख का कपड़ा लेकर हुआ फरार

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र कपड़ा व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक ई-रिक्शा चालक करीब 5 लाख रुपए का कपड़ा लेकर फरार हो गया। कपड़ा मीशो कंपनी में डिलीवरी के लिए जा रहा था। कपड़े के मालिक ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

Read More »

पीड़ित महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप,ससुराल से पैसे लेकर कार्यवाही ना करने का आरोप

मेरठ में एक विवाहिता ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज पर ससुराल पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। विवाहित मंगलवार को रोती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने अधिकारियों को चौकी पर हंगामे का एक वीडियो दिखाकर बताया कि चौकी इंचार्ज आरोपी पति को चौकी में बैठाकर साठगांठ कर रहा

Read More »

यूपी के मुख्यमंत्री की बोली ठोक दूंगा,मिट्टी में मिला दूंगा शोभा नही देती है : राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी

मेरठ पहुचे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा,इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते

Read More »

कैश वेन ने युवक को 100 मीटर तक घसीटा,युवक की मौके पर मौत

मेरठ में 3 दोस्तों के साथ ढाबा पर खाना खाने गए विक्रांत राणा को हाईवे पर कैश वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बेकाबू कैश वैन 100 मीटर तक विक्रांत को घसीटते हुए ले गई। मौके पर ही विक्रांत की मौत हो गई। उनका चचेरा भाई और

Read More »

मेरठ से लापता व्यापारी का हरिद्वार में मिला शव,हरिद्वार पुलिस ने लावारिस में किया अंतिम संस्कार, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ के थाना सदर क्षेत्र के पुलिस स्ट्रीट निवासी व्यापारी राजेश बिंदल की उम्र 57 है उनका शव हरिद्वार में मिला है। राजेश बिंदल 9 सितंबर से लापता थे। लगातार घरवाले उनकी तलाश जुटे हुए थे। लेकिन उनका कोई सुराग नही मिल रहा था। सोमवार को पता चला कि राजेश

Read More »

ग्लोबल सिटी कॉलोनी के गेट पर तैनाती गार्ड के साथ मारपीट

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में ग्लोबल सिटी कॉलोनी के गेट पर तैनात गार्ड को मारने-पीटने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत्त दो कार सवार भाइयों का कॉलोनी के बंद गेट पर कार से टक्कर मारी। इसके बाद गेट खोलने आए दो सिक्योरिटी गार्ड को दोनों

Read More »

हादसे में मरने वाले 10 मृतकों को सुपुर्द – ए – ख़ाक किया गया भारी संख्या में लोग शामिल

मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में कल शाम हुए दर्दनाक हादस में 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है । मृतक सभी लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनके घर पहुंचे तो एकाएक कोहराम मच गया । हर

Read More »