मेरठ। शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने वेद व्यासपुरी के एक प्रापर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना के चार महीने बाद पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि प्रापर्टी डीलर ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। बाद में ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। नौकरी छोड़ने के बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने घटना के चार माह बाद दुष्कर्म की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
युवती ने बताया कि उसने पांच महीने पहले वेदव्यासपुरी के प्रापर्टी डीलर के ऑफिस पर नौकरी शुरू की। कुछ दिन सब कुछ सही रहा। इसके बाद प्रापर्टी डीलर ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। ऑफिस में ही एक दिन उसने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। काम छोड़ने के बाद भी आरोपित उसे धमकी दे रहा है।
थाने में सीओ ब्रह्मपुरी संतोष कुमार सिंह ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने के आरोपों को गलत बताया। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ से लापता व्यापारी का हरिद्वार में मिला शव,हरिद्वार पुलिस ने लावारिस में किया अंतिम संस्कार, परिवार में मचा कोहराम
मेरठ के थाना सदर क्षेत्र के पुलिस स्ट्रीट निवासी व्यापारी राजेश बिंदल की उम्र 57 है उनका शव हरिद्वार में मिला है। राजेश बिंदल 9 सितंबर से लापता थे। लगातार घरवाले उनकी तलाश जुटे हुए थे। लेकिन उनका कोई सुराग नही मिल रहा था। सोमवार को पता चला कि राजेश