मेरठ में पति ने पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या महिला पर पति ने किये 30 बार वार

मेरठ में पति ने पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या महिला पर पति ने किये 30 बार वार

Share This Post

पति ने की पत्नी की पेंचकस गोदकर हत्या

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर कॉलोनी में देर रात पति ने पत्नी की पेचकस से गोद-गोदकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि दोनों में पैसों के लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। कल रात में भी इसी को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। सूचना पाकर मृतक महिला के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर की रहने वाली दीपा की शादी दस करीब 10 साल पहले मवाना निवासी ललित वर्मा पुत्र नरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ललित दीपा के साथ भावनपुर स्थित जयभीमनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा था।
ललित पेशे से निजी नर्सिंग होम की एंबुलेंस चलाता है। उसके दो बच्चों अंशुमन (7) और गुन्नू (6) है। गुरुवार शाम को ललित और दीपा झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों का झगड़ा शांत हो गया। सभी सोने चले गए थे। वहीं रात के लगभग दो बजे के ललित उठा। इसके बाद अपनी पत्नी दीपा के ऊपर पेचकस से एक के एक 30 वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दोनों पति-पत्नी अपने परिवार से अलग रहते थे। इसलिए दोनों में पैसे को लेकर भी विवाद होता रहता था। पति एंबुलेंस चलाता था, इसलिए परिवार का सही से खर्च नहीं चल रहा था। पत्नी उससे कुछ और कहने को कहती थी। इससे दोनों में झगड़ा होता रहता था। पति के घर वाले भी इन लोगों की मदद नहीं करते थे।
दीपा के भाई अक्षत ने बताया कि ललित उसकी बहन से आए दिन झगड़ा करता था। ललित सनकी टाइप का आदमी था। छोटी-छोटी बातों पर दीदी से झगड़ता रहता था। काफी दिनों तक घर से लापता हो जाता था। हम लोगों ने भी उसको समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। हम लोगों से भी झगड़ा करके घर से भगा दिया था।
गुरुवार रात करीब एक बजे उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनकी बहन दीपा की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दीपा का शव घर के आंगन में पड़ा था।
दीपा के गले सहित शरीर पर पेचकस के 30 निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
इस संबंध मे एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि पति पत्नी में पैसो को लेकर विवाद चल रहा था। पति ने पत्नी की पेंचकस से महिला पर जानलेवा हमला किया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

More To Explore

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »

पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी

Read More »

पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक ओर आरोपी मोनू को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी की गई है। मेरठ STF ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

Read More »

ई रिक्शा चालक 5 लाख का कपड़ा लेकर हुआ फरार

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र कपड़ा व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक ई-रिक्शा चालक करीब 5 लाख रुपए का कपड़ा लेकर फरार हो गया। कपड़ा मीशो कंपनी में डिलीवरी के लिए जा रहा था। कपड़े के मालिक ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

Read More »

पीड़ित महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप,ससुराल से पैसे लेकर कार्यवाही ना करने का आरोप

मेरठ में एक विवाहिता ने तेजगढ़ी चौकी इंचार्ज पर ससुराल पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। विवाहित मंगलवार को रोती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची विवाहिता ने अधिकारियों को चौकी पर हंगामे का एक वीडियो दिखाकर बताया कि चौकी इंचार्ज आरोपी पति को चौकी में बैठाकर साठगांठ कर रहा

Read More »

यूपी के मुख्यमंत्री की बोली ठोक दूंगा,मिट्टी में मिला दूंगा शोभा नही देती है : राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी

मेरठ पहुचे कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा ठोक दूंगा, मिट्टी में मिला दूंगा जैसे शब्द प्रयोग किए जाते हैं। भाजपा का कभी लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं रहा,इसलिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते

Read More »