उत्तर प्रदेश के अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से रेप की घटना सामने आई थी। आरोपियों ने बच्ची का रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। फिर बच्ची को लंबे समय तक ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे। इस मामले का 29 जुलाई को खुलासा हुआ जब पीड़ित बच्ची 2 महीने की गर्भवती हो गई।
बच्ची की मां ने मोईद खान और उनके नौकर राजू के खिलाफ थाने में एप्लिकेशन दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने इस मामले पर आक्रोश जताया तो पुलिस ने मोईद खान और उसके नौकर को गिरफ्तार किया।
12 वर्षीय बच्ची 4 बहनों में सबसे छोटी है। पिता की 2 साल पहले ही मौत हो गई है। घर का गुजारा उसकी मां और बहनों की ओर मजदूरी से मिले पैसे से चलता है। आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मोईद ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे।
बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला। पीड़िता की मां ने बताया- जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दरोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए, लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए। फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया।
बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है वही बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है बच्ची गर्भवती है और कहा जा रहा है कि बच्ची दर्द के मारे तड़प रही है।
योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे। कहा- अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई है। अपराधी को बचा रहे हैं।
घटना पर उनका मुंह नहीं खुल रहा है। मैंने पीड़िता के लिए सदन में आवाज उठाई। जब तक आरोपी को फांसी पर नहीं लटकवाते देता, तब तक पीड़िता के लिए लड़ाई लड़ेंगे। यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगे।
बता दे कि मोईद खान भदरसा से सपा का नगर अध्यक्ष है। वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है। मोईद की भदरसा में कई प्रॉपर्टी हैं। मेन रोड पर उसकी बेकरी शॉप है। उसके एक मकान में बैंक भी संचालित हो रहा है। इसके अलावा कई दुकानें भी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी। वह मोईद खान के घर में ही चल रही थी।
अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा- गैंगरेप के मामले में FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप और पॉक्सो की धारा लगाई गई है। चौकी का ट्रांसफर होना सिर्फ एक संयोग है। यह प्रक्रिया पहले से प्रस्तावित थी।
वही योगी सरकार के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी मोइद खान के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है आरोपी के घर बुलडोजर चलाये जाने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद है।