राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2024’’ पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में क्विज, पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रदर्शनी, आम आदमी साईन्स, समेत एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताऐं हुईं आयोजित।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2024’’ पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में क्विज, पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रदर्शनी, आम आदमी साईन्स, समेत एक दर्जन से अधिक प्रतियोगिताऐं हुईं आयोजित।

Share This Post

मेरठ।आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2024‘‘ पर 4 दिनो से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के समापन पर उनके विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न वरिष्ठ वैज्ञानिको/ शिक्षाविदो ने विज्ञान को रटने के बजाय जीवन में आत्मसात करने पर बल देते हुए नवाचारो के साथ रिसर्च को बढावा देने का आवाहन किया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में ’’राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2024’’ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस. अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. ए.के. शुक्ला, कुलसचिव डाॅ. पीयूष कुमार पाण्डे, सलाहकार आर.एस. शर्मा डाॅ. राजेश सिंह एवं डीन एप्लाईड साईन्स डॉ विश्वनाथ झा आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि आज विज्ञान एवं तकनीक के दम पर कई यूरोपीय देश दुनिया के सिरमौर बने बैठे है। हमे भी नयी शिक्षा निति के अनुरूप विज्ञान को रटने के बजाय आत्मसात करने की आवश्यकता है। हमें विकसित भारत बनाने के लिए शिक्षा को नवाचार, संस्कार एवं रोजगार से जोड़ना होगा। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि वेंक्टेश्वरा ने विज्ञान में शोध एवं अनुसंधान को बढावा दने के लिए अभी तक दुनिया के सौ से अधिक ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों/ संस्थानो के साथ ’’शैक्षणिक अनुबन्ध’’ किया है। हम रिसर्च को बढावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’’ पर संस्थान के छात्र-छात्राओ ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के समापन पर संस्थान प्रबन्धन ने विजेता छात्र-छात्राओ को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डाॅ. विश्वनाथ झा, डायरेक्टर डीन अकेडमिक अफेर्स डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. सी.पी. सिंह, डाॅ. दिव्या गिरधर, डाॅ. आशुतोष सिंह, डाॅ. ओम प्रकाश गोसाई, डाॅ. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डाॅ. राजवर्धन, डाॅ. सर्वनन्द साहू, डाॅ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ. एना ऐरिक ब्राउन, डाॅ. एल.एस. रावत, डाॅ. वर्षा यादव, अरूण कुमार गोस्वामी, मारूफ चैधरी, एस. एस. बघेल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन डाॅ. पवनजीत कौर ने किया।

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »