मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र में दबंगो का महिला के साथ दबंगई का एक मामला सामने आया है। जहां गांव के रहने वाले एक दबंग ने घर में अकेली विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है । जब इस कि जानकारी पीड़िता के पति को हुई तो महिला का पति घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये थाने जाने लगा तो दबंग ने उसे रास्ते में रोक कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद घायल ने अपनी पत्नी के साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की है। जहां से पीड़ित महिला शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने बताया कि आठ मई की सुबह करीब नौ बजे वह घर में अकेली थी। तभी गांव का रहने वाला एक दबंग युवक उसके घर में घुस आया और महिला के साथ रेप करने का प्रयास करने लगा, महिला ने शोर मचाया तो महिला का पति घर पर आ गया। महिला के पति को देखकर आरोपी दबंग मौके से फरार हो गया। महिला का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसका पति थाने जा रहा था। तभी रास्ते में दबंग ने रोक कर महिला के पति पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंग के हमले में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पीड़िता का कहना है कि रिपोर्ट के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही की गई है।
वही इस मामले में सरूरपुर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की दी तहरीर पर जांच चल रही है। वही अरोपी मौके से फरार है। वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने मामले में जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग