मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में कॉल कर धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि रोकी नाम के व्यक्ति ने धमकी में कहा कि वो 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आगे बताया कि ठाणे जिले के एक 16 वर्षीय लड़के को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करने और कथित तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया है। किशोर ने फोन पर खुद को रोकी भाई बताया था।
पुलिस ने कहा कि धमकी मिलने के बाद जब जांच की गई तो तकनीकी मदद से उस नंबर का पता लगा लिया गया जिससे कॉल की गई। पता चला कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित ठाणे जिले के शहापुर से कॉल की गई थी। मामले में हिरासत में लिया गया युवक राजस्थान का रहने वाला है।
पेपर मिल में गत्ते का ढाक गिरने से युवक की मौत एक मजदूर घायल
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। अचानक हुई इस मौत से हड़कंप मच गया। वही इस दुर्धटना ने एक मजदूर भी घायल हुए है जिसको निजी