दूल्हे के घरवालों की नाजायज मांगो से परेशान दुल्हन ने किया शादी से इंकार

दूल्हे के घरवालों की नाजायज मांगो से परेशान दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Share This Post

मेरठ के मवानां थाना में फेरों से पहले ही दूल्हे की मांग को लेकर शादी टूट गई। दूल्हा और उसके घर वालो ने हल्के लिफाफे देखकर भड़क गए, ओर कम पैसे देने पर एतराज जताने लगे। नाराज दूल्हे ने भी रिबिन कटिंग रस्म में सालियों को 100 रुपए दिए देकर पल्ला झाड़ लिया, तो दुल्हन भी नाराज हो गई। इसके बाद हर रस्म पर एक नया विवाद होने लगा। बात इतनी बिगड़ गई कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ओर बारात वापस ले जाने की बात पर अड़ गई। दुल्हन ने कहा कि दहेज लोभियों से शादी नहीं करूंगी। यह सुनते ही दूल्हा अपनी हरकतों पर हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। दोनों पक्ष थाने गए, थानेदार ने काफी देर तक समझाया। लेकिन बात नहीं बनी।

बता दे कि दुल्हा मलियाना का रहने वाला है। 2-3 महीने पहले उसकी शादी मवाना के गुढ़ा गांव की लड़की से तय हुई थी। सोमवार को वह बारात लेकर मवाना के एनएस फार्म हाउस पहुंचा। दुल्हन के घरवालों ने बारातियों की ख़ातिरदारी की। नाचते-गाते बाराती दूल्हे के साथ मंडप पहुंचे। मिलाई की रस्म शुरू हुई। दुल्हन के घरवालों ने सभी को लिफाफा दिया, लेकिन लिफाफे में कम पैसे देखकर दूल्हा और उसके घरवाले भड़क गए। कहा-मिलाई की रकम कम है। लिफाफे बहुत हल्के हैं। फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। रिश्तेदारों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराकर मिलनी की रस्म पूरी कराई। मिलनी के बाद रिबन कटिंग की रस्म में दूल्हे ने सालियों को सिर्फ 100 रुपए दिए। यह दुल्हन को रास नहीं आया। कहासुनी के बाद दूल्हे ने 500 रुपए दिए। रंग दिखाई की रस्म में दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन को कपड़े और गहने दिए। सामान देखते ही दुल्हन भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया।


दुल्हन को गुस्से में देख दूल्हे के घरवाले कहने लगे कि और कैसा सामान होता है सब सामान दुल्हन का अच्छा तो है। जवाब में दुल्हन ने कहा- मेरे पिताजी ने दहेज में बाइक, पैसे सब दिए। मनपसंद कपड़े और मिलाई की रकम भी दी है । तब भी आप लोग खुश नहीं हैं। छोटी-छोटी बातों पर कमेंट कर रहे हैं। अब मुझे ऐसे घर में शादी नहीं करनी जिस घर मे बहु की जगह सामान की इज़्ज़त हो आप लोग बारात वापस ले जाओ।


लड़की के पिता ने कहा कि मैंने बेटी की शादी के लिए हैसियत से ज्यादा खर्चा किया, लेकिन लड़के वालों की डिमांड बढ़ती जा रही है। अब हम ये शादी तोड़ रहे। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। दूल्हा और उसके घरवालों को दुल्हन के परिजनों ने बंधक बना लिया। सूचना पर हलका इंचार्ज अंकुर मय फोर्स पहुंचे। बारातियों को घर भेजा। दूल्हा-दुल्हन और उनके घरवालों को थाने लेकर गए। वहां दोनों पक्षों को समझाने की।


दूल्हा थाने में हाथ जोड़कर शादी की मिन्नतें करने लगा। दूल्हे की मां की तबीयत भी बिगड़ गई। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही और शादी टूट गई। दुल्हन ने पुलिसकर्मियों से कहा-पिताजी ने किस तरह इस शादी का बंदोबस्त किया है, हम जानते हैं। पिता मजदूर हैं। इसके बावजूद उन्होंने लड़के वालों की हर बात मानी। कर्ज लेकर पैसे जमा किए। इसके बाद भी दहेज लोभी लड़के वाले खुश नहीं थे। जरा-जरा सी बात पर रुपयों की मांग कर रहे थे। ऐसे घर में मुझे रिश्ता नहीं करना। दुल्हन के पिता बेहद सामान्य परिवार से हैं। उनके 7 बच्चे हैं। दुल्हन से बड़ी उसकी 3 बहनें हैं। वह चौथे नंबर की है। 3 भाई भी हैं।


मामले में थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि शादी टूट गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिए हैं। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति ने मामले का निपटारा किया। दोनों पक्षों की तरफ से हुए समझौते में तय हुआ कि 25 जुलाई तक दोनों पक्ष एक-दूसरे को सारा सामान, रुपए सब वापस कर देंगे। दूल्हा पक्ष लड़की के घरवालों की तरफ से दिया गया सामान, शादी में खर्च हुआ एक लाख 90 हजार रुपए वापस देगा।

Leave a Reply

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »