मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के दौराला रॉड गली में शरारती तत्वों ने मत माता के मंदिर की दीवार को तोड़ दिया। जब ग्रामीणों ने टूटी दीवार को देखा तो लोगो मे आक्रोश बढ़ गया। ओर आसपास के लोगो ने हंगामा किया। आरोपियों की लोगो ने गिरफ्तारी की माग की। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो को शांत कराया। जिसके बाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है।
शुक्रवार को कृष्णा रोहिला,पुष्पा रोहिला,सुनील निखिल ओर राजवीर ने थाने में तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने मठ माता मंदिर की दीवार को तोड़ दिया है। जिसकी क्षेत्रवासियो को जानकारी मिली तो लोग मौके पर पहुचे ओर घटना की जानकारी ली। जिसके बाद लोगो मे रोष व्याप्त हो गया और हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची ओर जायजा लिया।
वही सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग इकठ्ठा होने लगे और मंदिर की दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया । देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी। पुलिस ने लोगो की भीड़ बढ़ता देख वहां के ज़िम्मेदार नागरिकों से बातचीत की ओर मामले को शांत कराया गया। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वो शांति भंग नही करना चाहते है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि ये आस्था का विषय है इस पर हम लोग चुप बैठने वाले नही है। अगर गिरफ्तारी नही हुई तो हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नही हटेंगे। किसी तरह लोगो को समझाया गया और लोगो को शांत कराया।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि मठ मंदिर की दीवार टूटी है लोगो का आरोप है कि शरारती तत्वों ने दीवार को तोड़ा है ये जांच का विषय है जांच के आदेश दे दिए जा चुके है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है और मंदिर की टूटी दीवार को ठीक कराया जा रहा है।