27 महिलाओं का दिया गया नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय पुरस्कार

27 महिलाओं का दिया गया नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय पुरस्कार

Share This Post

हरित पर्याय पत्रिका एवं बी.डी.एस स्कूल ऑफ लाॅ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 समारोह का आयोजन

मेरठ। भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एवं सम्मानित पर्यावरण केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका हरित पर्याय के प्रकाशन के सात सफल वर्ष पूरे होने पर  सेव वाटर सेव डॉटर विषय पर गोष्ठी एवं नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2024 का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर कार्य करने वाली 27 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम  बी डी एस स्कूल ऑफ लॉ के संयुक्त तत्वावधान में  बी डी एस इंटरनेशनल स्कूल,  जागृति विहार, में  आयोजित  हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजा मानवेन्द्र सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं भूतपूर्व एम.पी.), मनु लक्ष्मी (लेखा नियन्त्रक सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनि. ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड टेक्नोलॉजी,), डा. शूलपानी सिंह (भूतपूर्व अध्यक्ष इंडो अमेरिकन चैंबर आफ काॅमर्स बिहार), संस्थान के चेयरमैन धर्मेन्द्र कुमार शर्मा , डा. मनोज शर्मा (प्राचार्य, बी.डी.एस विधि विभाग),  गोपाल दीक्षित (प्राचार्य बी.डी.एस, इंटरनेशनल स्कूल) और आयोजन डा. मधु वत्स द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  किया गया।

कार्यक्रम में बी.डी.एस ग्रुप आफ ईन्सटीट्यूशन्श के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु नारायणी सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वन्दना विश्वास (संगीतकार एवं वास्तुकार, टोरेन्टो) ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सबको मनमोहित कर लिया।

संगोष्ठी में पुरस्कृत वन्दना बोस, प्रो. मधु त्रिपाठी, प्रो. अर्चना सिंह, निधि भार्गव, डॉ, अश्वनी रानाडे, डा. राखी अग्रवाल, मीनू त्रिपाठी, सरिता त्यागी, डा. मीनाक्षी त्रिवेदी, प्रीति मल्होत्रा, रिया जावला, ऋचा सिंह, डाॅली शर्मा, सौम्या पाण्डेय, ज्योत्सना गुर्जर, अलका शर्मा, डा, साधना यादव, अर्चना सिन्हा, तुलिका मिश्रा, प्रा. रीना विश्नोई, संज्ञा वशिष्ठ, ज्योति चैधरी, कविता सक्सेना, प्रो. यशोधरा शर्मा, पारूल शर्मा को सम्मानित किया गया। पूर्व मिसेज यूनिवर्स (टेलेन्टीड) रही नीमा पंत द्वारा एक मनमोहक कविता प्रस्तुत की गई।

डा. मधु वत्स कार्यक्रम आयोजक द्वारा सभी अतिथियों एवम् श्रोतागणों का स्वागत एवम् उनकी उपस्थिति हेतू आभार व्यक्त किया तथा त्रैमासिक पुस्तिका “हरित पर्याय” का अनावरण किया।

मुख्य अतिथि राजा मानवेन्द्र सिंह द्वारा महिला सशक्तीकरण के अवसर पर अपने विचार प्रकट किये। चेयरमैन  धर्मेन्द्र कुमार शर्मा  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पानी बचाएं बेटी बचाओ पर अपने विचार प्रकट किए।  कार्यक्रम की संचालिका पायल शर्मा रही एवं कार्यक्रम में डा. सौरभ ,माला , विवेक कुमार, कोमल शर्मा, डा, मीनू शर्मा, क्षमा शर्मा, ईशा जैन और बी,एड विभाग उपस्थित रहा।

More To Explore

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति नाथ मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप,हिन्दू भावनाओं को पहुँची ठेस,छिड़ा विवाद

पीटीआई, नई दिल्ली। अमरावती, आईएएनएस। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात

Read More »

मेरठ में आईएएस के रिश्तेदार के साथ मारपीट,जिलाधिकारी ने तीन कर्मचारियों का किया तबादला

Meerut : थाना परतापुर के हवाई पट्टी पर तैनात नागरिक उड्डयन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई मारपीट के आरोप में मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों का तबादला मवाना और सरधना तहसील में किया है। इस घटना क्रम की जांच उन्होंने एडीएम प्रशासन को

Read More »

मुंडाली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का थाने का घेराव,आरोपी मौके से फरार

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हिंदू धर्म के लोगो ने जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। थाने का घेराव करने वाले लोगों का कहा कि पुलिस लड़की से छेड़छाड़ करने

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष का बदमाशो ने लूटा मोबाइल,सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुँचेगी पुलिस

मेरठ में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे हैं। सरेआम भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से मोबाइल छीनकर भाग गए। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता से मोबाइल छीना और बाइक पर भाग गए। वहीं भाजपा नेता ने सदर थाना पुलिस को

Read More »

कक्षा 6 की 10 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, पुलिस और परिजनों की पोस्टमार्टम को लेकर नोकझोंक

मेरठ में कक्षा 6 की छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अभी साफ नही हो सकी है लेकिन परिवार के लोगो का कहना है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। जिसकी वजह से छात्रा ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सूचना

Read More »

तीन दिवसीय कार्यशाला ” Advance Techniques on molecular biology” का शुभारंभ

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट, बायोटेक्नोलॉजी डिपार्मेंट एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला जिसका शीर्षक एडवांस्ड टेक्निक्स इन मॉलेक्युलर बायोलॉजी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। आज प्रथम सत्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने विभाग

Read More »

आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

मेरठ में आज आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0 व आईजी नचिकेता झा द्वारा समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कानून एवं शांति व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त महोदया ने संबंधित अधिकारी को वैध

Read More »

एसटीएफ ओर दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ ओर दिल्ली स्पेशल पुलिस टीम द्वारा कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के शूटर अनस और असद को गिरफ्तार किया है। दोनों की गुरुवार सुबह दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल और मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ हुई थी। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों बदमाशों को टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Read More »

गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गोकश की मुठभेड़ हुई है। एक आरोपी मेहराजुद्दीन के पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ है। जबकि वकील नाम का दूसरा गोकश पकड़ा गया। वहीं सोनू नाम का तीसरा गोकश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो

Read More »