ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बच्चों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बच्चों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें

Share This Post

ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने बच्चों को वितरित की पाठ्य पुस्तकें
पंचायत घर भूड़बराल में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग निंयत्रण अभियान की शुरूआत

आज पूरे प्रदेश में बदलाव दिख रहा है- डा0 सोमेन्द्र तोमर

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान-2023 एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में पंचायत घर भूड़बराल में स्कूल चलो अभियान-2023 एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर रहें। इस अवसर पर सोमेन्द्र तोमर ने बच्चों को विभाग द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया और संचारी रोग से बचाव की शपथ दिलाई। साथ ही मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण उपस्थित लोगों के साथ देखा। उच्च प्राथमिक विद्यालय भूड़बराल व प्राथमिक विद्यालय उपलेहड़ा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत संास्कृतिक व शैक्षणिक प्रस्तुतियों ने सबका मनमोह लिया। लोगों को सम्बोधित करते हुए सोमेन्द्र तोमर ने सरकार द्वारा किये जा रहें प्रयासों व बेसिक शिक्षकों के परिश्रम के फलस्वरूप सरकारी विद्यालयों की बदलती उत्कृष्ट छवि की सराहना की और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद एनसीआरटी को अपना रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान 2017 से पहले गुंडागर्दी और अराजकता से होती थी, प्रदेश बीमारी और भ्रष्टाचार के कारण जाना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो कदम उठाए गए उससे पूरे प्रदेश में बदलाव दिख रहा है। तत्पश्चात् हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को निकाला गया। साथ ही विद्यालय व नगर पंचायत के शिक्षकों द्वारा टी.एल.एम. मेला भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन रीना खुराना द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अरूण विकल, मण्डल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आयुष चपराना, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, जिला बंेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी, ए.सी.एम.ओ. कान्ती प्रसाद, चिकित्सा अधीक्षक, भूडबराल डा0 आशीष गर्ग, प्रधानाध्यापिका सारिका गोयल, संदीप शर्मा, ज्ञानेन्द्र विकल, पवन वीर शर्मा, ग्राम सचिव संजीव गिरी, ब्लॉक अध्यक्ष, मेरठ ग्रामीण मदन मोहन भारद्वाज, शम्भू दत्त शर्मा, अंजली अग्रवाल, विनीत, सुनीता, मंजूलता, चेतना, सौम्या, लता आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

More To Explore

सरेआम छात्रो के दो गुटों में फायरिंग दो छात्रो को लगी,जिला अस्पताल में भर्ती

मेरठ के मेट्रो प्लाजा के पास फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के छात्रों में चलती बस में विवाद हो गया। सरेआम एक युवक ने बस में ही छात्र को गोली मार दी। साथी को बचाने के चक्कर में एक छात्र के हाथ और दूसरे की जांघ में गोली लग गई। दोनों को

Read More »

इंगजेक्शन लगाने के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश,किशोरी ने शोर मचा कर हैवान से बचाई जान

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाने के बहाने किशोरी के कपड़े उतार कर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी झोलाछाप को पकड़कर जमकर

Read More »

नाले में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत परिजनों ने लगाया नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप

मेरठ जानी क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में नगर पंचायत की एक बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। घर से निकलकर खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम नाले में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। काफी मशक्कत के बाद मासूम के शव को नाले

Read More »

मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे धर्मांतरण मामले में हिन्दू संगठन ने किया हंगामा पुलिस मौके पर मौजूद

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में एक बार फिर धर्मांतरण कराने का बड़ा मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा में रविवार को संडे प्रेयर और प्रवचन के नाम पर एक घर के अंदर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पिछले काफी दिनों से मकान में हर रविवार धर्मांतरण का यही खेल चल रहा

Read More »

20 वर्षीय सिद्धांत ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में आज रविवार को एक 20 साल के युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया। ये पूरा मामला कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव कालोनी का है। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर वाले कमरे की तरफ दौड़े।

Read More »

धूमधाम से मनाया जा रहा है करवाचौथ पर्व महिला चंद्रमा के दर्शन के बाद खोलती है अपना व्रत

मेरठ में आज रविवार को धूमधाम से करवाचौथ पर्व मनाया जा रहा है। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए आज निर्जल व्रत रखा है। पूरे शहर में करवाचौथ की रौनक दिखाई दे रही है। मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। शहर भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का

Read More »

भाजपा नेता के बेटे की पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ लोगो ने दी मुबारकबाद

जौनपुर :- भाजपा नेता तहसीन शाहिद के बेटे का पाकिस्तानी लड़की के साथ ऑनलाइन निकाह हुआ। शुक्रवार रात ऑनलाइन निकाह में इंडिया में दूल्हा पक्ष और पाकिस्तान लाहौर में दुल्हन पक्ष मौजूद रहा। इंडिया पाकिस्तान हुई वीडियो कॉल पर निकाह ये पढ़ा गया। दूल्हा-दुल्हन वीडियो कॉल पर तीन बार कबूल

Read More »

विश्व हिन्दू महासंघ मेरठ मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री रुद्र कुमार पाठक का सर्किट हाउस, मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत

मेरठ -: दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को सर्किट हाउस, मेरठ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रभारी मेरठ मंडल अधिवक्ता मनोज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता श्री रुद्र कुमार पाठक एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता

Read More »

सिद्धि विनायक समूह के तत्वांधान में अयोध्याधाम से पधारे विख्यात कथावाचक स्वामी दिलीप दास महाराज द्वारा वर्णित रामकथा में वैंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी रहे मुख्य यजमान

सिद्धि विनायक समूह के तत्वाधान में आयोजित रामकथा के अन्तिम दिन आज अयोध्याधाम से पधारे देश के विख्यात कथावाचक परमपूज्य संत स्वामी दिलीपदास जी महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम का जीवन हम सबके लिए एक मानक है, जहां से मनुष्य

Read More »