मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की रहने वाली 3 बच्चो की माँ को उसके पति ने समर गार्डन चौकी इंचार्ज के सामने तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद चौकी में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ओर कार्यवाही शुरू कर दी है। वही पीड़ित महिला के परिवार में आहाकार मचा हुआ है। ओर पीड़िता सहित उसके बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन की रहने वाली महिला की शादी लगभग 13 साल पहले समर गार्डन के 70 फुटा निवासी नदीम पुत्र वाहिद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से दान दहेज के लेन देन के साथ हुई थी। पीड़ित महिला के 3 बच्चे है और 13 साल पहले महिला कि शादी हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला के पति के चचिया ससुर हामिद ओर आबिद ने महिला के साथ गलत काम कर दिया था। पीड़ित महिला ने जब इसकी शिकायत अपने देवर से की तो देवर फहीम ओर वसीम ने अपने मामा नोशाद के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता ने रविवार को इनके खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की ओर कार्यवाही की मांग की।
पीड़िता का कहना है कि सोमवार शाम 7 बजे चौकी पुलिस इंचार्ज ने चौकी में दोनो पक्षो को बुला लिया। ओर पुलिस दोनों पक्षो में समझौता कराने का प्रयास करने लगी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति ने समर गार्डन चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ओर चौकी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में महिला को तीन तलाक दे दिया।
बस फिर क्या था दोनो पक्षों में जमकर हंगामा हो गया और चौकी जंग का अखाड़ा बन गया। पुलिस ने किसी तरह दोनो पक्षों को शांत कराया और महिला के पति को तीन तलाक में गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़ित पक्ष के लोगो मे आहाकार मच गया। वही महिला ओर बच्चो का रोरो कर बुरा हाल है। पीड़ित महिला का कहना है उसकी 10 साल की बड़ी बेटी है 5 साल का बेटा ओर 3 साल की छोटी बेटी है। अब उसके बच्चो का पालन पोषण कैसे होगा।
समर गार्डन चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला का कहना है पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिन्दगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पीड़िता के दोनों परिवार को बुला कर समझौते का प्रयास किया गया था लेकिन पीड़िता के पति का व्यवहार देखते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।