मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला को अकेला पा कर गाँव के ही एक दबंग ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़ित महिला ने जब शोर मचाया तो मकान मालिक को आता देख दबंग वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अनदेखा कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकाय की है।
किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला किराये के मकान पर रह कर अपने बच्चो का पालन पोषण करती है।वही महिला के पड़ोस में एक दबंग कुछ समय से महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता का कहना है कि 17 दिसम्बर को वो अपने घर मे अकेली थी। तभी दबंग अपनी गाड़ी खड़ी करने के बाद उसके कमरे में घुसा ओर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह अपने आप को बचाते हुए शोर मचाया तो मकान मालिक को आता देख दबंग मौके से फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई है और दबंग खुलेआम घूम रहा है जब महिला की पुलिस द्वारा कार्यवाही नही की गई तो महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है महिला की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है।