मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के मेरठ परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव जई पुलिस चौकी के पास एक खेत मे महिला का शव मिलने से हड़कम मच गया। शव मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम ओर थाना पुलिस मौके पर पहुची ओर मृतक महिला की पहचान कराने के लिये आसपास के लोगो से पूछताछ की। मृतक महिला की पहचान ना होने के बाद महिला का शव पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया है।
बुधवार की देर शाम राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि मेरठ परीक्षितगढ़ मार्ग के जेई गांव के पास बाबू के खेत मे एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ संतोष कुमार सीओ नीतित तनेजा ओर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुची। ओर घटना की जांच करते हुए म्रतक महिला की पहचान का प्रयास किया। म्रतक की पहचान ना होने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
थाना पुलिस को जांच में म्रतक महिला के शरीर ओर चेहरे पर चोट के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसको खेत मे फेक दिया गया है। वही पुलिस महिला की पहचान के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। पुलिस म्रतक महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सीओ किठौर नीतित तनेजा ने बताया है कि एक अज्ञात महिला का शव खेत मे मिला है। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। महिला के शरीर पर चोट के भी निशान पाये गये है। फ़ोनसिक टीम ने जांच के लिये कुछ नमूने भी लिये है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।