मेरठ डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ द्वारा डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल लेवल 2024 अंडर 14, 17 एवं 19 गर्ल्स एवं ब्यायज, हॉकी और फुटबॉल खेलों का आयोजन 4 से 8 जनवरी तक किया जा रहा है ।
मीडिया को जानकारी देते विनीत त्यागी ने बताया कि डीएवी स्पोर्ट्स, नेशनल लेवल-2024 में 21 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, खेल दो चरणों में खेले जाएंगे। 4-5 जनवरी को गर्ल्स डीएवी स्पोर्ट्स में प्रतिभागी बनने हेतु लगभग 650 गर्ल्स स्टूडेंट्स तथा 7-8 जनवरी को ब्वायज डीएवी स्पोर्ट्स में प्रतिभागी बनने हेतु लगभग 1000 बॉयज स्टूडेंट्स, प्रतिभागी बनकर डीएवी विद्यालय में आ रहे है। खेलों का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ, आई वी इंटरनेशनल स्कूल, सी. सी. एस यूनिवर्सिटी तथा आई. आई. एम. टी. स्कूल के मैदानों में किया जाएगा।
डॉ अल्पना शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी स्कूल यूपी जोन ए. स्टेट कोऑर्डिनेटर ऑफ डीएवी स्पोर्ट्स) ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त डीएवी में खेले जाने वाले खेल, खिलाड़ी विद्यार्थियों को खेल जगत में अलग पहचान प्रदान करने में सक्षम हैं। हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं कि हमें डीएवी स्पोर्ट्स, नेशनल लेवल, डीएवी मेरठ के तत्वाधान में करवाने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर प्रधानाचार्य अपर्णा जैन, तथा ,सुशील त्यागी ,कुमुद त्यागी, सुनीता सिंह उपस्थित रहे।