मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्रक में जा भिड़े। टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक में एक कि मौके पर मौत हो गई है। जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहा घायलो का उपचार चल रहा है वही घायलो की हालत गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस ने म्रतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। वही म्रतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने सड़क पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनो युवक बाइक सहित गिर गया। ओर बाइक से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने तीनो को गंभीर रूप से घायल युवको को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान जानी खुर्द गाँव के निवासी सरसलान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी चाहत ओर सैफ गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है तीनो युवक एनएलटी कम्पनी में कार्यरत है। ओर खाना खाने जा रहे थे। उसी समय हादसा हो गया। म्रतक युवक जानी थाने खुर्द का रहने वाला है। वही अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।