लम्बे समय से बीमार चल रहे समाज सेवी एवं मेरठ के आबूलेन व्यापार संघ के संरक्षक रमेश ढींगरा का निधन हो गया है। उन्होंने अंतिम सांस दिल्ली के एक अस्पताल में ली । वही पूरे परिवार पर दुखा का पहाड़ टूट पड़ा है। यही नही आबूलेन मार्किट में सभी व्यापारी आबूलेन व्यापार संघ के संरक्षक रमेश ढींगरा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुच रहे है।
मेरठ के देवपुरी निवासी भाजपा नेता और जाने माने होटल संचालक रमेश ढींगरा का लंबी बीमारी के चलते बृहस्पतिवार दोपहर निधन हो गया। दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। रमेश ढींगरा मेरठ में एक सामाजिक व्यवहार वाले व्यक्ति माने जाते थे। लोगो से उनका मेल मिलाप लगा रहता था। रमेश ढींगरा लंबे समय तक कांग्रेस से भी जुड़े रहे। ओर कॉंग्रेस के लिए काम किया ।रमेश ढिंगरा ने कई बार बसपा और कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ा। वर्तमान में रमेश ढींगरा आबूलेन व्यापार संघ के संरक्षक है। आबूलेन व्यापारी नेता राजवीर सिंह ने बताया कि रमेश ढींगरा संयुक्त व्यापार संघ में भी पदाधिकारी रहे हैं। व्यापारी, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ ने रमेश ढींगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
वही आबूलेन बाजार में रमेश ढिंगरा के निधन की खबर फैलते ही लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके देवपुरी निवास पर पहुच रहे है। आबूलेन व्यापार संघ के व्यपारियो का कहना है कि रमेश ढिंगरा व्यवाहारिक व्यक्तियों में से जाने जाते थे। रमेश ढिंगरा हमेशा अपने व्यपारियो का ख्याल रखते थे और समय समय पर उनसे मिलने उनके दुकानों और शोरुम पर पहुच कर व्यपारियो की बात को सुनकर उनकी समस्याओ के समाधान के लिए अधिकारियों से मुलाकात करते रहते थे। रमेश ढिंगरा को आबूलेन व्यापारी अपने बड़े भाई की तरह सम्मान करते थे। और अपना दुख सुख बाटते थे।