30 अक्टूबर सन 1990 में कारसेवकों के एक जत्थे पुराने शहर में विहिप केदारनाथ व राजेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में दी थी गिरफ्तारी

30 अक्टूबर सन 1990 में कारसेवकों के एक जत्थे पुराने शहर में विहिप केदारनाथ व राजेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में दी थी गिरफ्तारी

Share This Post

मेरठ। 30 अक्टूबर सन 1990 में कारसेवको के एक जत्थे ने पुराने शहर में सब जगह घूम कर उस समय के विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष श्री केदारनाथ जैन और संयोजक राजेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी थी। इस जत्थे में विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चंद्रप्रकाश गुप्ता , विजय आनंद अग्रवाल के पिता पत्रकार व लोकतंत्र सेनानी विश्वनाथ अग्रवाल, हेल्थ केयर के डॉक्टर संजय गुप्ता के पिता डॉ. रामप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र पाल रस्तोगी, सर्वेश कुमार सराफ, पिशोरी लाल कुमार, रामकिशोर सराफ, महेंद्र कुमार सराफ, रतनलाल खद्दर वाले, दुर्गादास पान वाले, राजकुमार वर्मा जी, डॉक्टर के के गुप्ता, जय नारायण जैन, सहित अनेको राम भक्तों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

योजना अनुसार एक जत्था प्रहलाद वाटिका में राजेश्वर प्रसाद जी के निवास से राजेश्वर प्रसाद  और केदारनाथ जैन  के नेतृत्व में चला। एक कारसेवकों का जत्था लाला के बाजार से विश्वनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में चला। एक जत्था कारसेवकों का डॉ. रामप्रकाश गुप्ता  के नेतृत्व में संजय नर्सिंगहोम से चला। यह सब आकर बुढ़ाना गेट मिले और उसके बाद इन कारसेवकों को पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो यह लोग इंदिरा चौक की तरफ बढ़ने लगे और वहां इन सब को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें हजारों की संख्या में रामभक्तों का हजूम उमड़ पड़ा था। राम भक्त नारे लगा रहे थे कि “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” “सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएगें” “बच्चा बच्चा राम का, जन्म भूमि के काम का” जगह-जगह इन कारसेवकों के जत्थे को फूल मालाओं से लाद दिया गया और महिलाओं ने तिलक कर मंगल आरती की। यहां से इन लोगों को गिरफ्तार कर शामली में वैश्य स्कूल के अंदर बनाई गई अस्थाई जेल में ले जाया गया। जहां पर वहां के स्थानीय निवासियों ने अपनी छतों से इन सभी जेल में बंद कारसेवकों की बहुत सेवा करी। भोजन, चाय, इत्यादि उन्होंने छतों से रस्सी के माध्यम से लटका लटका  कर सेवकों को उपलब्ध कराया। इसी दौरान उस स्कूल से लगे मुस्लिम मोहल्ले से इस जेल पर फायरिंग और पथराव कर दिया गया,आगजनी कर दी गई। इस कारण से स्थानीय प्रशासन ने दो दिन बाद ही उसे जेल में बंद कारसेवकों को मेरठ अब्दुल्लापुर जेल में स्थानांतरित कर दिया।

 उस समय यह गीत बहुत प्रसिद्ध था।

रोम रोम रमें है, राम यही सत्य है।

राम जी का मंदिर बने, जीवन का लक्ष्य है।।

राम ही प्रकाश, राम गुण तथ्य है।

राम ही सन्मार्ग का, एकमात्र पथय है।।

राम का मैं अंश हूँ, मेरा यही कथ्य हैं,

कि राम के विरोधियों का, राम नाम सत्य है

कि राम के विरोधियों का, राम नाम सत्य है।।

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »