लखनऊ की कचहरी में हुई गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बदन सिंह बद्दो के घर वजीरगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। एसआइटी की जांच में पुलिस ने उसका नाम खोल था। ओर तभी से पुलिस तलक्ष कर रही थी। वजीरगंज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर में के थाना टीपी नगर क्षेत्र के अंतर्गत बेरी पूरा मोहल्ला में बदन सिंह बद्दो के घर पर मुनादी करने के बाद कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
लखनऊ में जेल में बंद जीवा की 7 जुलाई को गोलियों से भून कर कचहरी में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव को गिरफ्तार किया था। शूटर विजय यादव के बयानों ओर साक्ष्यो के आधार पर खुखियात अपराधी बदन सिंह बद्दो का नाम हत्या की साजिश में आया था। उसने नेपाल ने शूटर विजय यादव से मिलकर हत्या के लिये सुपारी दी गई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बदन सिंह बद्दो को साजिश करने का आरोपी बनाया था। अब बदन सिंह बद्दो के खिलाफ कुर्की करने के आदेश जारी हुए है । जिसके चलते बदन सिंह बद्दो के टीपी नगर क्षेत्र के बेरिपुरा घर की कुर्की के लिये नोटिस चस्पा किया है।