केनरा बैंक आरसेटी मेरठ में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया है।

केनरा बैंक आरसेटी मेरठ में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया है।

Share This Post

विश्व पृथ्वी दिवस आज दिनाक 21 अप्रैल 2023 को केनरा बैंक आरसेटी मेरठ में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया है। इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें लोगों को पर्यावरण सुरक्षा, धरती के प्रति जागरूक करने और इसे संरक्षित करने के बारे में बताया जाता है। साथ ही वृक्षारोपण किया गया एवं एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I
संस्थान के निदेशक श्री शिव सिंह भारती ने कहा कि जैसे कि हम सभी जानते हैं कि ब्रह्रांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां मनुष्य, जीव-जंतु, प्राकृतिक वनस्पति और पेड़-पौधों का जीवन संभव है। पृथ्वी ने मनुष्य को वो सारे साधन उपलब्ध करवाए हैं, और प्रकृति के रुप में कुछ नायाब तोहफे दिए हैं, जिससे मनुष्य आसानी से अपना जीवन का निर्वहन कर सके। पृथ्वी, मनुष्य और जीव-जंतु के लिए एक ऐसा वातावरण उपलब्ध करवाती है, जहां मनुष्य खुली हवा में सांस ले सकता है, पीने के लिए पानी प्राप्त कर सकता है अपने खाने के लिए भोजन प्राप्त कर सकता है, और रहने के लिए घर बसा सकता है। इसके अलावा जीवन के लिए उपयोगी वो समस्त चीजें प्राप्त कर सकता है, जो कि वह चाहता है।
जिला विकास प्रबंधक श्री रचित उत्पल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पृथ्वी एक मां की तरह मनुष्य, जीव-जंतु समेत समस्त प्राणियों को अपनी गोद में लेकर रक्षा करती है। लेकिन, दूसरी तरफ मनुष्य अपना फायदा कमाने और भौतिक सुख भोगने के कारण प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दोहन कर रहा है। हमें इसकी रक्षा करनी चाहिये I
श्री अवधेश जाखड ,ए०जी०एम० केनरा बैंक के कहा की मनुष्य आज अंधाधुंध पेड़-पौधे काट रहा है, नदियों के जल को रोक रहा है और वाहनों आदि के अत्याधिक इस्तेमाल से प्रदूषण को बढ़ावा देने समेत तमाम ऐसी अमानवीय गतिविधियां कर रहा है, जिससे पृथ्वी के आस्तित्व खतरा में पड़ रहा है, जो कि काफी गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए पृथ्वी के संरक्षण के लिए और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जाता है।
श्री विकास गुप्ता सी०एम० केनरा बैंक ने कहा कि आपको बता दें कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 1970 में अमेरिका से की गई। पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य मकसद पृथ्वी और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर उन लोगों को चेताना है, जो कि औद्योगीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। हां इसमें कोई शक नहीं है कि औद्योगीकरण से दुनिया भर की आर्थिकी तो मजबूत हुई है और विकास हुआ है, लेकिन इसकी वजह से दुनिया के खत्म होने का संकट बढ़ता जा रहा है,और यह धीमे-धीमे मानव जीवन के लिए अभिशाप बनता जा रहा है।
श्री रमेश जोशी ट्रेनिंग कोडिंनेटर आरसेटी मेरठ के कहा कि मनुष्य पर्यावरण की अनदेखी कर रहा है और प्रकृति से मिले नायाब उपहारों की बेकद्री कर रहा है। दरअसल, उद्योंगों से निकलने वाला दूषित पदार्थ और मलवा सीधे प्राकृतिक जल स्त्रोंतों से मिलकर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है और पेड़-पौधों के कटने से मौसम चक्र में बदलाव आ गया है, पर्यावरण में विषमता और असंतुलन की स्थिति पैदा रही है। यही नहीं प्राकृतिक संसाधनों के जमकर हो रहे दोहन से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ी है, पृथ्वी का तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और पिछले कुछ सालों में सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने वाली ओजोन परत में भारी गिरावट आई हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधुरी शर्मा ने किया और कार्यक्रम में बबिता शर्मा , दीपाली जोशी, गीता, मोनिका , अंचल , शांति देवी आदि उपस्थित रहे I

Leave a Reply

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »