दिनाँक: 14 अप्रैल, 2023 मेरठ बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आज हम सबको इन बातों पर अमल करने की जरूरत है: अंकुश चौधरी जिलाध्यक्ष
बाबा साहब कहते थे देश के विकास के लिए महिलाओं नौजवानों को आगे आना चाहियें: चौधरी रिचा सिंह महापौर प्रत्याशी
हम आम आदमी पार्टी के लोग बाबा साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं चाहे गरीब हो या अमीर सबको समान शिक्षा दिलाने का काम हम लोग कर रहे हैं और दिल्ली इसका जीता जागता उदाहरण है: अंकुश चौधरी जिलाध्यक्ष
शिक्षा वो शेरनी है। जो इसका दूध पिएगा वो दहाड़ेगा: भूप सिंह एससी एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मेरठ
मेरठ में आज परम श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी मेरठ के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी जी, महापौर प्रत्याशी चौधरी ऋचा सिंह जी के साथ विभिन्न वार्डों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया।वॉर्ड 7 में बबली देवी जी, सोनम रानी जी, कंकर खेड़ा के वार्ड 9 में आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जूही त्यागी जी, कला एवम संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितिन भारद्वाज जी, संभावित प्रत्याशी नवीन हिंडल जी, वार्ड 15 में संभावित प्रत्याशी सुनील चित्तौड़िया जी, वार्ड 11 से प्रत्याशी एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूप सिंह जी, विनोद कुमार, वार्ड 18 से संभावित प्रत्याशी निशांत कुमार, जिला सचिव अनिल सुरानिया जी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित रहे। साथ में जिला संरक्षक एसके शर्मा जी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूप सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष अंकित गिरी जी जिला उपाध्यक्ष देश वीर जी, जिला सचिव हेम कुमार जी, जिला सचिव हर्ष वशिष्ठ जी, संतोष पंडित जी, उमेश कौशिक जी, दीपक कुमार जी, अनीता सिंह जी, तरुण सिंह जी, कुशाग्र चौधरी आदि मौजूद रहे।