मेरठ के जिला जेल में बंद सपा नेता पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धर्थ को पार्टी नेताओ को मिलने नही दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को बाहर ही रोक दिया गया। लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी मुलाकात पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धर्थ से नही कराई जिसके बाद नाराज सपाई विरोध करते हुए अपने साथियों के साथ वापस लौट गये।
जेल प्रशासन के आज के रवैये को देखते हुए सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि जिस तरह जेल प्रशासन का रवैया है ये लोकतंत्र का हनन है। जेल प्रशासन को पहले ही मिलने के लिये अवगत कराया जा चुका था। जिसके बाद समय दिया गया था और जब मुलाकात के लिये समाजवादी के जिम्मेदार लोग मिलने पहुचे है तो उनको मिलने नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार के दबाव में आकर जिला जेल प्रशासन ने मिलवाने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि एक कार्यकर्ता से मिलने के लिए अगर पार्टी का जिम्मेदार नागरिक मिलना चाहता हो तो उसको रोका जाना या मिलने ना देना इससे साफ पता लगता है कि इनकी मंशा क्या है। उन्होंने कहा कि नियमो का पालन करने के बाद भी नही मिलने दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस के खिलाफ आंदोलन करेगी।
बता दे कि भाजपा के मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ सार्वजनिक रूप से विवादित टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता मुकेश सिद्धर्थ को जेल भेजा गया है। मुकेश सिद्धार्थ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में है ब्रहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष ओर नेता व पदाधिकारी मुकेश सिद्धर्थ से मिलने पहुचे थे। जहा जेल प्रशासन स्टाफ द्वारा मुकेश सिद्धर्थ से मिलने नही दिया गया।
जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि इस तरह का रवैया ठीक नही है। सरकार अपनी मनमानी कर रही है और शासन प्रशासन पर विपक्ष के नेताओ पर अपना दबाव बना रही है जिससे विपक्ष को कमजोर किया जा सके लेकिन ये होने नही दिया जाएगा विपक्ष कमजोर नही है अगर सपा के कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की हानि होती है तो समाजवादी सरकार आंदोलन करने के लिये पीछे नही हटेगी।
उन्होने कहा कि मुकेश सिद्धर्थ पार्टी के कार्यकर्ता है उनको मिलने नही दिया जा रहा है ये सही नही है इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी आंदोलन कर अपना विरोध जतायेगी।
![](https://qnewsindia.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240727-WA0000.jpg)
शहीदों के बलिदान के कारण आज शान से लहराता है तिरंगा – लेफ्टिनेंट सविता चौधरी
आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबाथवा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में एक सेमिनार का आयोजन किया गया तथा वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वीर योद्धाओं की