1008 किलोग्राम की जैविक धूपबती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा

1008 किलोग्राम की जैविक धूपबती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा

Share This Post

मेरठ में सनातन रक्षक सेना द्वारा नागपुर से अयोध्या के लिए यात्रा निकाली जा रही जिसमे 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा को दिनांक 11 फरवरी 2024 को श्री नितिन गड़करी  (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रामनगर, राममंदिर, धरमपेठ नागपुर से निकाली जा रही यात्रा 11 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्री अयोध्या धाम के लिये प्रस्थान किया। दिव्य यात्रा 14 फरवरी दिन बुधवार को श्री अयोध्या धाम पहुंचेगी। 15 फरवरी को श्री रामचरित मानस-पाठ और 16 फरवरी को 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबत्ती का धूप दीप कार्यक्रम आयोजित होगा।

भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा के संबंध में जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक शर्मा, प्रदेश संरक्षक, सनातन रक्षक सेना ने बताया की अनुरमा सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष और चन्द्रप्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अमित सिंह राष्ट्रीय मंत्री और चंद्रवीर सिंह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देश के गणमान्य नेता, हस्तियां भाग लेंगी। 11 फरवरी 2 को रामनगर, राममंदिर,धरमपेठ नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में  नितिन गडकरी जी (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) हरी झंडी दिखा कर 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबत्ती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा को रवाना किया। दिव्य यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जायेगा। 14 फरवरी दिन बुधवार को श्री अयोध्या धाम पहुंचने के पश्चात 15 फरवरी को श्री समचरित मानस पाठ का आयोजन किया जायेगा। 16 फरवरी को 1008 किलोग्राम की धूपबत्ती का धूप दीप का कार्यक्रम लोगों को श्रद्धा और भक्तिभाव से ओतप्रोत कर देगा।

दीपक शर्मा, प्रदेश संरक्षक, सनातन रक्षक सेना ने बताया की मेरठ में मीडिया से बात  करने का उद्देश्य है की उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक लोग अयोध्या जा कर प्रभु श्री राम के दर्शन का लाभ उठाएं। सनातन रक्षक सेना की ओर से श्र‌द्धालुओं को अयोध्या लाने लेजाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। इच्छुक भक्तजन बसों में अपनी बुकिंग करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8395000033 पर संपर्क कर सकते हैं।

चन्द्रप्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, सनातन रक्षक सेना ने बताया की नागपुर से रवाना होकर शोभायात्रा सिवनी, जबलपुर, मैहर, प्रयागराज, काशी, सुल्तानपुर, होती हुई अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने सनातन रक्षक सेना की ओर से देश-प्रदेश के लोगों से इस भव्य दिव्य धार्मिक शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया की सनातन रक्षक सेना का उद्देश्य देश-प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इस भव्य दिव्य धार्मिक शोभायात्रा की जानकारी देने और इस कार्यक्रम से जोड़ना है। अयोध्या में इतिहास रचा गया है ऐसे में प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है की वह श्री राम के मंदिर अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित करने का प्रयास करे। सनातन रक्षक सेना भी इसी उ‌द्देश्य को लेकर प्रयास कर रही है जिसमें देशवासियों का जुड़ाव और सहयोग अपेक्षित है।

More To Explore

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंग रेप, पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश जारी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन आरोपियों ने गैंग रेप कर दिया। आरोपी किशोरी को नग्न अवस्था में कमरे में छोड़कर फरार हो गए किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंचे और

Read More »

रेशम कारोबारी के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

मेरठ में शुक्रवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस और सर्विसलांस टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश रेशम कारोबारी के परिवार को गन पॉइंट पर लेकर डकैती डालने के मामले

Read More »

23 करोड़ की लागत से रैपिड के मेरठ साउथ स्टेशन के पास बनाया जाएगा काम काज वाली महिलाओं के लिए हॉस्टिल

मेरठ। दिल्ली-नोएडा या फिर अन्य सिटी में जॉब करने वाली बेटियों के लिए अच्छी खबर है। परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास नगर निगम ने 100 बेड के गर्ल्स हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें कैंटीन, योगा सेंटर और मनोरंजन के संसाधन भी होंगे। सुरक्षा की दृष्टि

Read More »

कस्बों से दिल्ली और हरिद्वार के लिए सीधी मिलेगी बस

मेरठ। मेरठ डिपो की रोडवेज बसें जिले के हर कस्बे और बड़ी ग्राम पंचायत से चलेंगी। हरिद्वार, दिल्ली, कोटद्वार के लिए बसें चलाई जाएंगी। मेरठ डिपो में परिवहन निगम की बसें ही चलती हैं, जबकि भैसाली डिपो से अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसें बागपत, बुलदंशहर, गढ़, हापुड़, आनंद

Read More »

हाजी इजलाल की हापुड़ बाईपास पर बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को मेरठ विकास

Read More »

महिला का शव मिलने के बाद परिजनों का जमकर हंगामा

मेरठ के लोहियानगर स्थित अलीबाग कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे पर कपड़े से लटका हुआ था। उसकी शादी अलीबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग

Read More »

डीएवी के प्रांगण में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का किया गया सम्मान

5 सितंबर 2024 डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रांगण में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत रूप से विद्यार्थियों ने अध्यापकों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आर्य समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए हवन की दिव्य अग्नि को प्रचलित करते हुए कार्यक्रम

Read More »

कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव नए विषय पढ़ेंगे स्नातक के विद्यार्थियों

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि शिक्षा में बड़े बदलाव किए हैं। इसके अनुसार, अब कृषि विश्वविद्यालयों में बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स भी पढ़ेंगे। यही नहीं, सामान्य कोर्स की तरह अब मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का प्रावधान कृषि विश्वविद्यालयों

Read More »

सलमान शारुख खान ने अमिताभ बच्चन से ज्यादा कर चुकाया

देश की करदाता हस्तियों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन के मुताबिक शाहरुख ने 2023-24 में 92 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भुगतान किया है। इस सूची में दूसरे पायदान पर तमिल अभिनेता थलपति विजय (80 करोड़) हैं। वहीं सलमान खान (75 करोड़) तीसरे और

Read More »